माँ ज्वाला देवी की आरती

ॐ जय ज्वाला माई, मैया जय ज्वाला माई | कष्ट हरण तेरा अर्चन, सुमिरण सुख दाई ||

For Vidhi,
Email:- info@vpandit.com
Contact Number:- 1800-890-1431

Eligible For Puja: Anyone 0 Students enrolled
Last updated Thu, 23-Mar-2023 Hindi-gujarati

ॐ जय ज्वाला माई, मैया जय ज्वाला माई |

कष्ट हरण तेरा अर्चन, सुमिरण सुख दाई ||

ॐ जय ज्वाला माई …………………

 

मैया जय ज्वाला माई, मैया जय ज्वाला माई |

कष्ट हरण तेरा अर्चन, सुमिरण सुख दाई ||

ॐ जय ज्वाला माई …………………

 

अटल अखंड तेरी ज्योति, युग युग से ही जगे |

ऋषि मुनि सुर नर सबको, बड़ी प्यारी माँ लागे ||

ॐ जय ज्वाला माई …………….

 

पार्वती रूप शिव शक्ति, तू ही माँ अम्बे |

पूजे तुम्हे त्रिभुवन के, देवता जगदम्बे ||

ॐ जय ज्वाला माई ……………….

 

लाखों सूरज फीके ज्योति तेरी आगे |

तेरे चिंतन से माँ भवका भय भागे ||

ॐ जय ज्वाला माई …………………

 

चरण शरण में चल के जो तेरे द्वारे आये |

खाली कभी न जाए, वांछित फल पाए ||

ॐ जय ज्वाला माई ……………..

 

दुर्गति नाशक चंडिका, तू दानव दलनी |

दिन हिन् की रक्षक तू ही सुख करनी ||

ॐ जय ज्वाला माई ……………..

 

आठों सिद्धियाँ तेरे द्वार भरे पानी |

दान माँ तुझसे लेते बड़े बड़े महादानी ||

ॐ जय ज्वाला माई ……………….

 

चरण कमल तेरी धोकर, ध्यानु ने रस था पिया |

तेरी धुन में खोकर, शीश तेरे भेंट किया ||

ॐ जय ज्वाला माई …………………

 

भक्तों के काज असंभव, संभव तू करती |

सुख रत्नों से सबकी झोलियाँ तू भरती ||

ॐ जय ज्वाला माई …………………

 

धुप दीप पुष्पों से होए तेरा अभिषेक |

तेरे दर रंक को राजा बनते हुए देखा ||

ॐ जय ज्वाला माई …………………

 

अष्ट भुजी सिंह वाहिनी तू माँ रुद्राणी |

धन वैभव यश देना हमको महारानी ||

ॐ जय ज्वाला माई …………………

 

ज्योति बुझाने आये, राजे अभिमानी |

हार गए वो तुमसे, मूढ़ मति अज्ञानी ||

ॐ जय ज्वाला माई …………………

 

माई ज्वाला तेरी आरती श्रद्धा से जो गाये |

वो निर्दोष उपासक, भव से तर जाए ||

ॐ जय ज्वाला माई …………………

 

ॐ जय ज्वाला माई, मैया जय ज्वाला माई |

कष्ट हरण तेरा अर्चन, सुमिरण सुखदायी ||

ॐ जय ज्वाला माई …………………